PATRIKA24x7

नगर विकास और जल संकट के समाधान हेतु अध्यक्ष प्रमोद जैन ने संभाली कमान; वार्डों का तूफानी दौरा जारी।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*नगर पंचायत प्रशासन मुस्तैद: पेयजल, सौंदर्यीकरण और खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर*

नगर की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने और आगामी ग्रीष्मकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने आज वार्डों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) कोमल ठाकुर, पार्षद हरीश निषाद एवं अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

*पेयजल संकट का ‘ऑन द स्पॉट’ निराकरण*
भीषण गर्मी की आहट को देखते हुए प्रशासन ने वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5 ,6 और 11 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 05 में पानी की समस्या सामने आई, जिसका अध्यक्ष ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल निराकरण करवाया। वार्ड क्रमांक 11 में बोर खनन करवाकर मोटर डलवाया गया तथा वार्ड क्रमांक 04 में बोर जो को हो गया था उसको रिबोर करने का निर्देश दिया गया।

वार्ड नंबर 6,8,15 में बोर खनन करने का पार्षद निधि से पाइप लाइन विस्तार करने पानी टंकी लगाने का निर्देश सीएमओ को निर्देशित किया गया आगामी जल संकट से निपटने हेतु प्रशासन ने निम्नलिखित योजनाओं पर मुहर लगाई है:

नए बोर खनन की कार्ययोजना
जरूरत के अनुसार नई पानी टंकियों की स्थापना।
टैंकरों के माध्यम से सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करना।
*विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण का खाका*
नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण स्थलों का मुआयना किया गया: तालाब सौंदर्यीकरण: शीतला तालाब, रामसागर तालाब और बघमरा नया तालाब के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की गई। निर्माण कार्य: वार्ड क्रमांक 02 स्थित मंच में शेड निर्माण के निर्देश दिए गए। खेल सुविधाएं: वार्ड क्रमांक 12 के पुराने हाई स्कूल मैदान में इंडोर स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण हेतु भूमि का निरीक्षण किया गया।

*अवैध कब्जे पर होगी सख्ती*
नगर की मूलभूत सुविधाओं (बिजली, सड़क, पानी) की समीक्षा के साथ-साथ अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों को तत्काल नोटिस जारी किया जाएगा। विकास की राह में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि “नगर का विकास और जनता को पेयजल संकट से मुक्ति दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब से नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद और अधिकारी प्रतिदिन वार्डों का दौरा सुबह 07 बजे से 09बजे तक करेंगे ।ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके। हम विकास कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!