PATRIKA24x7

विभिन्न गांवों के फाग प्रतियोगिता में शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*बालोद :-* ग्रामीण अंचलों में लोक संस्कृति और परंपराओं की खुशबू आज भी बरकरार है। इसी कड़ी में बालोद जिले के विभिन्न गांवों में होली के अवसर पर लगातार फाग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने ग्राम चौरेल, पैरी और नवागांव में आयोजित भव्य फाग प्रतियोगिताओं में शिरकत की। यहाँ उन्होंने लोक गायकों का उत्साहवर्धन किया और ग्रामीणों के साथ होली के पारंपरिक गीतों का आनंद लिया। तीनों गांवों में पहुँचने पर ग्रामीणों और आयोजन समितियों ने चंद्राकर का आत्मीय स्वागत किया। फाग गीतों की गूंज और नगाड़ों की थाप के बीच कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि फाग गीत हमारी गौरवशाली छत्तीसगढ़ी संस्कृति की पहचान है। ये आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं और हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं। चंद्राकर ने विभिन्न फाग मंडलियों के प्रदर्शन की सराहना की और विजेता समूहों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिकता के दौर में भी ग्रामीण क्षेत्रों ने अपनी फाग विधा को जीवित रखा है, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों से मुलाकात कर गांव की मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा की।

उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर ग्राम नवागांव (डू) में मीना साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद,कांति सोनेश्वरी सभापति जिला पंचायत बालोद, उषा साहू सरपंच, गौरी उत्तम निषाद जनपद सदस्य, रेवाराम सिन्हा, टोमन साहू, उमाशंकर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ अर्जुन्दा, हेमन्त साहू, कुलदीप साहू अध्यक्ष आयोजक समिति, यादराम साहू , ग्राम पैरी में कांति सोनेश्वरी सभापति जिला पंचायत बालोद, ममता सेन जनपद सदस्य, रूपम देशमुख पूर्व सरपंच, अमित साहू अध्यक्ष आयोजक समिति, गेंदसिंह पटेल ग्रामीण अध्यक्ष, दुष्यंत तथा ग्राम चौरेल में कांति सोनेश्वरी सभापति जिला पंचायत बालोद, पूजा यादव सरपंच, मेनका चंद्राकर उपसरपंच, निर्मला सेन, कुन्ती साहू रेणुका यादव, धर्मेन्द्र गंगबेर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!