गुण्डरदेही।
*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आदर्श सामूहिक विवाह में 27 जोड़ों को दिया मंगलमय जीवन का आशीर्वाद*
*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ग्राम देवसुन्द्रा में साहू समाज द्वारा आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह में हुए शामिल*
*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्राम दतान में 33 लाख रुपए के विकास कार्यों और मांगलिक भवन का किया लोकार्पण*
*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी*
बलौदाबाजार। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज बलौदाबाजार जिले के ग्राम देवसुन्द्रा पहुंचे। यहां साहू समाज द्वारा आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में उन्होंने 27 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे। वहीं ग्राम दतान में उप मुख्यमंत्री ने 33 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया।
समारोह में साव ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और रंगपंचमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक एकता और सादगी का श्रेष्ठ उदाहरण है। इससे समाज में आपसी सहयोग और समरसता का संदेश मिलता है। समाज के आशीर्वाद से नवदंपतियों का जीवन सुखमय और समृद्ध होगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज वर्षों से सामूहिक आदर्श विवाह की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। यह पहल समाज में सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देती है। इससे अन्य समाजों को भी प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखद और मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी।
समारोह में साव ने महतारी वंदन योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर से योजना की 25वीं किस्त जारी की। इसके तहत प्रदेश की 68.49 लाख माताओं-बहनों के खातों में 641.5 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है। यह योजना महिलाओं की आर्थिक सशक्तता और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की साय सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। महिलाओं को योजना की राशि का सही उपयोग करना चाहिए। परिवार और बच्चों के भविष्य के लिए बचत भी जरूरी है। किसानों को भी बोनस की राशि का उपयोग अपनी आय बढ़ाने और परिवार की उन्नति के लिए करना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू ने कहा कि, देवसुन्द्रा गांव में सभी लोग समाज को नया दिशा देने और नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान करने आए हैं। उन्होंने कहा, आज साहू समाज प्रगतिशील और विकसित समाज के रूप में एक अलग पहचान बनाई है। प्रदेश अध्यक्ष ने नवदंपति के उज्ज्वल, सुखमय, समृद्धशाली जीवन की कामना करता हूं।
*दतान में 33 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण*
इससे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्राम दतान (प), पलारी में साहू समाज के नवनिर्मित मांगलिक भवन का लोकार्पण किया। साथ ही ग्राम पंचायत में 33 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि, यह मांगलिक भवन सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां समाज द्वारा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और बच्चों के लिए कोचिंग की व्यवस्था भी की गई है। इससे समाज के युवाओं और महिलाओं को नई सुविधाएं मिलेंगी।
समारोह में साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक संदीप साहू, महंत रामसुंदर दास, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, साहू समाज जिला अध्यक्ष सुनील साहू, धनंजय साहू, गणपत साहू, उधोराम साहू, सत्य प्रकाश साहू, प्रदीप साहू , जिला पंचायत सदस्य महेंद्र साहू, अंजली साहू , पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, रोहांसी अध्यक्ष नंदेश्वर साहू, जनपद सदस्य गण चंद्रप्रभा साहू, टिकेश्वरी साहू, जामवंती साहू, सरोज साहू, जीवनलाल साहू, रोहित साहू, चिंताराम साहू, दीनदयाल साहू , मनहरण साहू, बृजमोहन साहू, आनंद साहू, जगदीश साहू, गणपत साहू , उमाशंकर साहू, डोमन साहू, खिलेश्वर साहू, दतान सरपंच अंजली फेकर, देवसुन्द्रा सरपंच अभिराम साहू , समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
…..

