PATRIKA24x7

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज बालोद जिले के सभी 08 परियोजनाओं में किया गया महतारी सम्मेलनों का आयोजन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़कर माताओं और बहनों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

25वें किश्त के रूप में जिले के 02 लाख 47 हजार 572 महिलाओं के खाते में किया गया 22 करोड़ 78 लाख 79 हजार 300 रूपये की राशि का अंतरण।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बालोद जिले के सभी 08 परियोजनाओं में आज 08 मार्च को महतारी सम्मेलनों का आयोजन किया गया। जिले के प्रत्येक परियोजनाओं के अलग-अलग स्थानों में आयोजित महतारी सम्मेलनों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू के अलावा संबंधित नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष सहित जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण समारोह में उपस्थित थे। इसके अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही में वृहद महतारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनपद पंचायत बस्तर के मिनी स्टेडियम में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन से वर्चुअली जुड़कर महतारी सम्मेलनों में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के सभी माताओं, बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महतारी वंदन योजना के 25वें किश्त की राशि अंतरण की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौक पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने भी प्रदेश के माताओं एवं बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बटन दबाकर राज्य के 68 लाख 48 हजार 744 हितग्राहियों के खाते में महतारी वंदन योजना के 25वें किश्त की कुल 641.5 करोड़ रूपये की राशि का अंतरण किया। इसी तरह आज महतारी वंदन योजना के 25वें किश्त के रूप में बालोद जिले के 02 लाख 47 हजार 572 हितग्राहियों के खाते में कुल 22 करोड़ 78 लाख 79 हजार 300 रूपये की राशि का अंतरण किया गया।

ज्ञातव्य हो कि बालोद जिले में महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले के हितग्राहियों के खाते में 01 से लेकर 25वें किश्त तक कुल 551 करोड़ 84 लाख 99 हजार 200 रूपये की राशि अंतरित की गई है। साय ने राज्य में महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के सफलतापूर्वक 02 वर्ष पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस योजना को राज्य के माता एवं बहनों को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण योजना बताया। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालोद जिले के सभी 08 परियोजनाओं में महतारी सम्मेलनों का भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही में आयोजित वृहद महतारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कांति सोनेश्वरी उपस्थित थी।

समारोह में नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, पद्मश्री शमशाद बेगम तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पाण्डेय, तहसीलदार कोमल ध्रुव सहित जनपद सदस्य हेमलता साहू किरण तारम, पार्षद शैल महोबिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा जिला बाल सरंक्षण अधिकारी गजानंद साहू, परियोजना अधिकारी खिलेश्वरी नाग एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं आम नागरिकगण उपस्थित थे। इसी तरह बालोद परियोजना के अंतर्गत जिला मुख्यालय बालाद के सीमार्ट में आयोजित समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, जनपद पंचायत बालोद के अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया एवं नगर पालिका बालोद के पार्षदों के अलावा अन्य अतिथि उपस्थित थे।

गुरुर में आयोजित समारोह में जिला पंचायत सदस्य चंद्रिका गंजीर, लक्ष्मी साहू एवं नगर पंचायत गुरुर के उपाध्यक्ष कुंती सिन्हा एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे। देवरी में आयोजित समारोह में जनपद पंचायत अध्यक्ष कांति सोनबरसा, जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे। इसी तरह डौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, जिला पंचायत सदस्य चुन्नी मानकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे। इसी तरह दल्ली राजहरा में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शीतल नायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इसी तरह डौंडी परियोजना 01 में आयोजित समारोह में नगर पंचायत डौंडी के अध्यक्ष मोहंती चैरका एवं जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे। इसी तरह डौंडी विकासखण्ड के अंतर्गत परियोजना 02 में आयोजित समारोह में नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष कुंती देवांगन, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भिखी मसिया एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित करने के अलावा गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य जांच तथा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं का एनीमिया जाचं भी किया गया। समारोह में अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं राजकीय गीत की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी ने सभी माताओ, बहनों के लिए आज के दिन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई दी।

उन्होंनें कहा कि आज हमारे माताएं, बहनें प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए राष्ट्र एवं समाज के नवनिर्माण में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने कहा कि घर, परिवार से लेकर राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में महिलाओं का अतुलनीय योगदान है। इस अवसर पर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने बाल विवाह को एक सामाजिक अभिशाप बताते हुए इसके रोकथाम के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने बालोद जिले के सभी माताओं एवं बहनों को जिला प्रशासन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में महिलाओं की योगदानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में महिलाओं का स्थान सर्वोच्च एवं अत्यंत है।

इसी तरह जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू एवं अन्य अतिथियों ने जिले के अलग-अलग परियोजनाओं में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए माताओं और बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रत्येक क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका को अग्रणी बताते हुए उनके कार्यों को अनुपम और अद्वितीय बताया। समारोह में अतिथियों ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की। समारोह में उपस्थित महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संबंध में अपना विचार रखने के अलावा गीत-संगीत, खेल-कूद आदि विभिन्न गतिविधियों में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!