PATRIKA24x7

गुण्डरदेही में 14 एवं 15 मार्च को मनाया जाएगा तहसील स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती,, 24 घंटे अखंड मंत्र जाप का होगा आयोजन,,

 

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

तहसील साहू संघ एवं परिक्षेत्रीय साहू संघ गुण्डरदेही द्वारा पापमोचनी एकादशी के अवसर पर 14 एवं 15 मार्च को तहसील स्तरीय संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस 14 मार्च शनिवार को तेलिक समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की स्तुति और भगवान श्री कृष्ण की स्तुति मंत्र ” श्री जगन्नाथाय नमः” का 24 घंटे अखंड जाप होओमगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंत्र जब प्रातः 9 बजे से शुरू होगा जो द्वितीय दिवस 24 घंटे तक अखंड चलेगा।

वहीं द्वितीय दिवस 15 मार्च रविवार को संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती मनाई जाएगी। सुबह 10:30 बजे नगर में कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। 11:30 बजे तैलीक गरुड़ ध्वजारोहण, कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके साथ ही भू क्रय दानदाताओं का सम्मान एवं नवनिर्मित सेड का लोकार्पण किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कुंवरसिंह निषाद होंगे। अध्यक्षता जिला साहू संघ के अध्यक्ष महेंद्र साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड दीपक ताराचंद साहू, पूर्व विधायक दयाराम साहू, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, पार्षद सेवक महिपाल, जिला साहू संघ उपाध्यक्ष भानुमति साहू, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी अशोक साहू, एवं प्रॉपर्टी एडवाइजर गोपीराम साहू उपस्थित होंगे।

उक्त कार्यक्रम गुण्डरदेही नगर के साहू सदन में आयोजित होगा।

तहसील साहू संघ के अध्यक्ष मानसिंह सार्वा ने बताया कि पापमोचनी कृष्ण पक्ष एकादशी की पुण्य अवसर पर व्रत का अनुष्ठान तथा व्रत का पालन करते हुए जप करने से संपूर्ण पाप का नाश, सुखसंपत्ति, वैभव एवं यश की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन का संपूर्ण पुण्य लाभ मानव समाज के समस्त जनमानस को प्राप्त हो इस भाव के साथ उपासना, साधना व आराधना में साहू समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!