गुण्डरदेही।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके ने आज 11 फरवरी को अपने जन्मदिन के अवसर पर डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला कुर्सीटिकुल (जबकोहड़ा) के विद्यार्थियों के साथ न्योता भोज कर अपना जन्मदिन मनाया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. उइके ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यार्थियों के साथ न्योता भोज के आयोजन को अपने जीवन का सबसे सुखद एवं स्मरणीय पल बताते हुए जिला प्रशासन के इस अभिनव पहल की भूरी-भूरी सराहना की। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की पहल पर जिले के अधिकारियों के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज देकर उनके साथ जन्मदिन मनाने की अभिनव परंपरा की शुरूआत की गई है।
जिसके अंतर्गत नियमित रूप से जिले के अधिकारियों के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज देकर उनके साथ अपने जन्मदिन का उत्सव मनाया गया है। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोहित नुरूटी, प्रधानपाठक बीआर गोटा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा अमृत लाल नेताम, दशरथ कुंजाम, संतराम नुरूटी, जगजीवन कोमर्रा, रामगोपाल नेताम एवं महेश मण्डावी सहित शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्य सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

