PATRIKA24x7

सीईओ मण्डले ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा 30 मार्च तक शत प्रतिशत आवासों के निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

जनपद पंचायत डौण्डी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मण्डले ने आज ग्राम पंचायत अवारी कलस्टर के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

इस अवसर पर उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी नोडल अधिकारियों, ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के अपूर्ण आवासों को 30 मार्च तक शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्माणाधीन आवासों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए। मण्डले ने सभी आवासों का निर्माण गुणवत्तायुक्त ढंग से करने तथा पूर्ण आवासों में रैनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होेंने कहा कि आवास निर्माण कार्य में रूची नही लेने वाले तथा राशि का दुरूपयोग करने वाले हितग्राहियों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

इसके लिए उन्होेंने ग्राम पंचातय सचिवों एवं रोजगार सहायकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में विकास विस्तार अधिकारी, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक, नोडल अधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!