PATRIKA24x7

भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भक्त माता कर्मा जयंती,, साहू समाज द्वारा नगर में निकली गई कलश शोभायात्रा।

 

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

पापमोचनी एकादशी पर रविवार को तहसील साहू संघ गुण्डरदेही द्वारा साहू समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि मां कर्मा की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सामाजिक लोगो द्वारा साहू समाज की कुलदेवी भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात डीजे की धुन में थिरकते हुए नगर में कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा साहू सदन गुण्डरदेही से आरंभ हुई जो धमतरी चौंक से शीतला माता मंदिर, हटरी बाजार से होते हुए पुनः साहू सदन पहुंची। तत्पश्चात भगवान श्री कृष्ण को खिचड़ी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवरसिंह निषाद उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला साहू संघ के अध्यक्ष महेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कचरूराम साहू, कांग्रेस नेता भोजराज साहू, पार्षद सेवक महिपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तहसील साहू संघ द्वारा भू क्रय दान दाता का सम्मान एवं नव निर्मित शेड का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन तहसील संगठन सचिव किशन साहू ने की।

विधायक कुंवरसिंह निषाद ने भक्त माता कर्मा से सक्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा, भक्ति, त्याग और परोपकार की अनुपम मिसाल है। वे भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थीं और उनका आदर्श आज भी जनमानस को प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कवि सीताराम साहू, अशोक कुमार साहू, विजय कुमार टंडन, रमेश यादव, माखन लाल साहू, कृष्ण कुमार साहू, केशवराम साहू, गीता विश्वकर्मा, कुसमा साहू ने कविता के माध्यम से भक्त माता कर्मा के प्रति श्रद्धाभाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

उक्त कार्यक्रम में तहसील साहू संघ के अध्यक्ष डॉ मानसिंह सार्वा, उपाध्यक्ष हेमंत साहू, रामदुलारी साहू, संगठन सचिव किशन साहू, तीरथ देवी साहू, सचिव संतोष साहू, कोषाध्यक्ष दिलीप साहू, अंकेक्षक जे आर साहू, संगठन मंत्री राजेंद्र साहू, दिलेश्वरी साहू, तरुण साहू, शीला साहू, संयोजिका वर्षा साहू, संयोजक न्याय प्रकोष्ठ कल्याण साहू, उमराव साहू, धमेंद्र साहू, लालाराम साहू, कविता साहू, मोतीलाल साहू, खिलेंद्र साहू, भेंवेंद्र साहू, यशवंत साहू, सुमन साहू, रागिनी साहू, समाज सेवक भागवत साहू सहित सामाजिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!