गुण्डरदेही।
बालोद। गंजपारा में साहू समाज के द्वारा भक्त मां कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकजुट होकर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया और समाज में एकता व संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
जानकारी के अनुसार 14 मार्च को गंजपारा में ग्रामीण साहू समाज का गठन किया गया। समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन कर संगठन को सक्रिय बनाने की दिशा में पहल की गई। इसके बाद 15 मार्च को नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं समाज के सदस्य सामूहिक रूप से रूप कुमार सार्वा के निवास स्थान पर एकत्रित हुए और भक्त मां कर्मा जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यक्रम के दौरान मां कर्मा की पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने मां कर्मा के आदर्शों को याद करते हुए समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि भक्त मां कर्मा साहू समाज की आराध्य देवी हैं और उनके जीवन से समाज को सेवा, त्याग और परोपकार की प्रेरणा मिलती है। इस तरह के आयोजन से समाज के लोगों में एकता और सामाजिक जागरूकता बढ़ती है।
इस अवसर पर ग्रामीण साहू समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रूप सार्वा अध्यक्ष, जितेंद्र साहू उपाध्यक्ष, पृथ्वी साहू कोषाध्यक्ष, ऋषि साहू सचिव, संरक्षक कार्तिक राम साहू, संरक्षक परमानंद साहू, संरक्षक राम साहू, संरक्षक गुलाब चंद्र साहू, मिथलेश साहू, धर्मेंद्र साहू, भूपेंद्र साहू, छोटू साहू, नूतन साहू, शुभम साहू, नरेंद्र साहू, कुशल साहू, टिकेंद्र साहू, गीता प्रसाद साहू, छवि सार्वा, पंच बाई साहू, दुमेश्वरी साहू, गंगा सार्वा सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मां कर्मा के जयकारे लगाए और समाज की उन्नति एवं एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस आयोजन को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

