लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
रायपुर स्थित Baroda RSETI Raipur में आज ट्रेनर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम (ToT) का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम Chhattisgarh Entrepreneurship Development Centre (CGEDC) के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जो वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ तथा Entrepreneurship Development Institute of India (EDII), अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक त्रिवेदी (CGEDC) रहे। इस अवसर पर गुरुकल्यान नायक, Entrepreneurship Development Institute of India, रायपुर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए लगभग 30 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित ट्रेनर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं, महिलाओं और संभावित उद्यमियों को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम (16–20 मार्च 2026) के दौरान प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास की मूल अवधारणाएँ, व्यवसायिक अवसरों की पहचान, संभावित उद्यमियों का चयन, व्यवसाय योजना तैयार करना, प्रशिक्षण पद्धति, उद्यमिता प्रेरणा तथा EDP के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इसके साथ ही प्रतिभागियों के लिए समूह गतिविधियाँ, व्यवहारिक अभ्यास तथा क्षेत्रीय अध्ययन भी आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में प्रशिक्षित ट्रेनर्स का एक सशक्त नेटवर्क तैयार करना है, जो आगे चलकर विभिन्न जिलों में उद्यमिता विकास कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित कर सकें।
कार्यक्रम का समन्वय मुकुल वेदी, प्रोजेक्ट मैनेजर, CGEDC द्वारा किया जा रहा है।

