गुण्डरदेही।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में परम वंदनीया माता जी के जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर श्री राम जानकी गायत्री शक्तिपीठ गुरुर में ब्लॉक समन्वय समिति का पुनर्गठन किया गया। संगठन को सुदृढ़ बनाने तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारी को जिम्मेदारी प्रदान की गई,
जिसमें समन्वयक धन सिंह गंजीर ,सह समन्वयक डॉ गोपाल साहू, कार्यालय प्रभारी रोहित साहू, विद्या विस्तार प्रभारी द्वारकानाथ ठाकुर, अनुदान कोष प्रभारी यादव राम साहू, कार्यक्रम प्रशिक्षण प्रभारी भोलेश्वर सिन्हा, सह प्रभारी निधि टुवानी, ट्रस्ट प्रभारी बीएस आठ नगर, भारतीय संस्कृति प्रभारी बाला राम सोनवानी, सह प्रभारी नरेंद्र साहू, रचनात्मक आंदोलन जगमोहन साहू,
मीडिया प्रभारी डॉ हरिकृष्ण गंजीर, नारी जागरण प्रभारी अनुसूइया साहू, सह प्रभारी नीतू ग्वाल, युवा प्रभारी नामदेव साहू ,कुमारी रेणुका साहू इस प्रकार जिला प्रभारी की उपस्थिति में पुनर्गठन किया गया। सभी पदाधिकारीयों ने माता के जन्म शताब्दी पर मिलकर कार्य करने की शपथ ली। बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्लॉक के सभी क्षेत्रो में युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से आगामी अप्रैल माह में युवा चेतना शिविर कन्या कौशल शिविर तथा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा ।
इस अवसर पर विशेष रूप से गायत्री शक्तिपीठ जिला बालोद के समन्वयक बी एस अटनागर, कोषाध्यक्ष डॉ जे आर साहू , डॉ डी एल गंजीर , एस आर नायक , भूषण लाल सार्वा , दिलीप निर्मलकर , केजू राम साहू, बाला राम सोनवानी , हरि नाम साहू , लेखराम साहू, दीनदयाल साहू, शालिक राम साहू, चंद्रप्रकाश गंजीर, हरिश्चंद्र साहू, बहुर राम साहू, हेमराज साहू, चिंताराम साहू, बोधन राम साहू, प्रेमा साहू, मनमोहन टुवानी, नरेश साहू , यशवंत गंगबेर, पुरुषोत्तम गर्ग, रामू सिन्हा,प्रीतम साहू , धनेश राम साहू, डॉ रवेंद्र सोनवानी देवेन्द्र सिन्हा,वरुण साहू शंकर साहू हेमलता साहू, रेणुका साहू, श्लेखा साहू, उषा गंजीर, चित्रलेखा नागवंशी, केसर साहू, तनु, रेणुका, एवं गुरुर भू ब्लॉक के सभी हीरक मंडलों के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता गणों की गरिमामई उपस्थित रही।
यह जानकारी ब्लॉक समन्वय समिति के मीडिया प्रभारी डॉ हरिकृष्ण गंजीर ने दी।

