लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
*चंद घंटे के भीतर पकड़ा गया आरोपियों को*
विवरण – प्रार्थी दिनेश शर्मा ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह उरला रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 15.03.2026 से 16.03.2026 के दरम्यानी रात्रि अपने घर में ताला लगाकर सो गया था। प्रार्थी रात में अपने बेटे को देखने के लिये उठा तो पाया कि घर के मेन गेट में लगा ताला टूटा हुआ था तथा कमरे में रखा मोबाईल फोन एवं नगदी रकम नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर चोरी की उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिसपर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 95/26 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
चोरी की घटना को पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी उरला को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी तथा अन्य व्यक्तियों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना कारित होने के चंद घंटो के भीतर उरला निवासी अमन ताम्रकार की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अपने अन्य साथी श्रवण विश्वकर्मा उर्फ चोटाई के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया गया है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी श्रवण विश्वकर्मा उर्फ चोटाई की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी अमन ताम्रकार एवं श्रवण विश्वकर्मा उर्फ चोटाई को गिरफ्तार कर उनके *मौके से चोरी 01 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
प्रकरण में 01 आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे है।
*गिरफ्तार आरोपी -*
*01. अमन ताम्रकार पिता संतोष ताम्रकार उम्र 22 साल निवासी लक्ष्मी नगर डबरी तालाब के पास बीरगांव थाना उरला रायपुर।*
*02. श्रवण विश्वकर्मा उर्फ चोटाई उम्र 23 साल निवासी बजरंग नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर।*

