PATRIKA24x7

 रात़ का फायदा उठाकर प्रार्थी के घर के सामने से अशोक लिलेंट डोस्ट प्लस क्र ब्ळ 04 फथ् 4470 वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

थाना सिविल लाईन, रायपुर अपराध क्रमांक 169/2026 धाराः- 303(2) बी.एन.एस

 आरोपी के कब्जे से चोरी गये वाहन किया गया है जप्त।
 थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
 आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 169/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस . के तहत पंजीबद्ध है अपराध।

विवरणः-इस प्रकार है कि दिनांक 14.03.2026 को प्रार्थी अमित साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 13.03.2026 को रात्रि करीबन 22ः30 बजे को प्रार्थी अपनी मिनी ट्रक अशोक लिलेंट डोस्ट प्लस क्र ब्ळ 04 फथ् 4470 वाहन को अपने घर के सामने लाक कर खडी कर अपने घर चला गया था अगले दिन दिनांक 14.03.2026 को करीबन 09ः30 बजे बाहर आकर देखा तो प्रार्थी की उक्त वाहन जहा खडी किया था वहा नही थी आसपास पता तलास किया ढूढा खोजा नही था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन रायपुर में 169/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश विवेचना किया जा रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस.पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी सोनू साहू को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी सोनू साहू के कब्जे से चोरी किये मिनी ट्रक अशोक लिलेंट डोस्ट प्लस क्र ब्ळ 04 फथ् 4470 वाहन को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
सोनू साहू पिता फेरहा राम साहू उम्र 35 वर्ष सा0 बारह खोली के सामने गांधी नगर थाना सिविल लाईन रासपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!