Skip to main content

PATRIKA24x7

 कोतवाली बालोद पुलिस के द्वारा सट्टा पट्टी के साथ 01 खाईवाल को किया गिरफतार।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

 आरोपी से 6320 रू को किया गया जप्त।
 आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया जेल।
—-000—-

अवैध रूप से जुआ, सट्टा, शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा थाना बालोद के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार किया गया।

 

जिसके तारतम्य में दिनांक 18.03.2026 को जुर्म जरायम पता साजी हेतु टऊन/देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ कि तांदुला नदी पुल शमशान घाट गेट के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना- अपना नाम:- मनोज सोनकर पिता जोहरित सोनकर उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 टिकरापारा बालोद थाना व जिला बालोद का होना बताया। जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, 01 नग डाट पेन, नगदी रकम 6320 रू.बरामद कर अप.क्र 126/26 धारा 6 छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 2022 के तहत कायम किया गया है।

उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रधान आरक्षक दुर्याेधन यादव, आरक्षक संजय सोनी, बनवाली साहू की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!