लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
दिनांक 19 मार्च 2026 को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह जी की अनुमति से भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक की घोषणा की गई जिसमें अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर साहू को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ बालोद का जिला संयोजक का दायित्व दिया गया।
पूर्व सैनिक नंदकिशोर साहू ने कहा कि मुझ पर विश्वास जताने और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक की जिम्मेदारी देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं का बहुत बहुत आभार। मैं पार्टी के विचारधारा और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। मैं इस भरोसे पर खरा उतरने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी लगन से कार्य करूंगा।
सामाजिक और राष्ट्र हितकारी कार्यों के माध्यम से पूर्व सैनिक नंदकिशोर साहू ने विशेष पहचान बनाई है उनके मार्गदर्शन में विभिन्न ब्लाकों पर संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं में अनुशासन ,आत्मविश्वास और देशभक्ति का भावना जागृत हुआ इसके साथ-साथ रक्तदान ,मतदाता जागरूकता अभियान, यातायात जागरूकता अभियान और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों को संचालित किया जाता है।
सेना की सेवा करने के बाद भी समाज और राष्ट्र के लिए योगदान दे रहे हैं । अंत में पूर्व नंदकिशोर साहू ने कहा कि यह दायित्व मेरे लिए केवल एक पद नहीं बल्कि राष्ट्रीय प्रथम की भावना संगठन के सिद्धांतों जन सेवा और पूर्व सैनिक के कल्याण के संकल्प को अधिक दृढ़ता से निभाने का अवसर है

