Skip to main content

PATRIKA24x7

जिला बालोद से तुलेश्वर पिस्दा और चितेश साहू का चयन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

भारतीय नेटबॉल संघ द्वारा आयोजित जुनियर राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता खेलने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमरौद, विकास खण्ड गुण्डरदेही, जिला बालोद से तुलेश्वर पिस्दा और चितेश साहू का चयन छत्तीसगढ़ की टीम मे हुआ। प्रतियोगिता 22/03/26 से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला में आयोजित होनी है। प्रतियोगिता में विजयी होने के लिए बालोद जिला की शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, जिला खेल अधिकारी किशोर मेहरा, जिला खेल समन्वयक स्वपन जेना, गुण्डरदेही विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रद्धा ठाकुर, विकास खण्ड खेल अधिकारी टीकाराम साहू ,शाला के प्राचार्य बी आर साहू, सरपंच सुंदरलाल देवदास और खिलाड़ियों के कोच और व्यायाम शिक्षक सजेश भोरकर ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!