Skip to main content

PATRIKA24x7

कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खर्रा के गौरी बाई देशमुख, मीना बाई एवं मीनाक्षी देशमुख ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

इसी तरह ग्राम परसाडीह के सरपंच ने गांव में नाली निर्माण कराने, अर्जुंदा तहसील के ग्राम परसतराई के हर्ष कुमार ने दिव्यांग पेंशन एवं ग्राम खर्रा के मीना बाई ने विधवा पेंशन दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसके साथ ही जनदर्शन में आज अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने ग्राम परसदा के अस्थि बाधित दिव्यांग दिनेश साहू को बैटरी चलित ट्राय सायकिल तथा ग्राम लाटाबोड़ के श्रवण बाधित बुजुुर्ग धनीराम को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!