Skip to main content

PATRIKA24x7

विश्व टीबी दिवस पर ग्राम अंडा (दुर्ग) में “टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0” का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ;…

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*AI तकनीक युक्त एक्स-रे मशीन का उद्घाटन, अभियान रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना*…

*इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए मीनाक्षी चंद्राकर*

विश्व टीबी दिवस (24 मार्च 2026) के अवसर पर ग्राम अंडा में _“टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0”_ के अंतर्गत 100-दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का ब्लॉक स्तरीय उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि के रूप में मीनाक्षी चंद्राकर सम्मिलित हुईं।

इस अवसर पर AI तकनीक से युक्त आधुनिक एक्स-रे मशीन का विधिवत पूजन-अर्चना कर उद्घाटन किया गया तथा “टीबी मुक्त भारत अभियान” रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया साथ ही मरीजों को निराक्षय सुपोषण टोकरी प्रदान किया गया।आयोजकों ने बताया कि नई मशीन से समय पर व त्वरित जांच की सुविधा मिलेगी—लोगों को अब टीबी की जाँच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त होगी और उपचार तत्काल प्रारंभ किया जा सकेगा।

विधायक प्रतिनिधि मीनाक्षी चंद्राकर ने कहा, “टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए सबसे ज़रूरी है—लक्षण दिखते ही समय पर जांच और पूरा इलाज। AI एक्स-रे जैसी सुविधा अब हमारे ब्लॉक में उपलब्ध है, जिससे शीघ्र पहचान और तत्काल उपचार संभव होगा। मैं सभी ग्रामवासियों से आग्रह करती हूँ कि दो हफ़्ते से अधिक खाँसी, बुखार, वज़न घटना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नज़दीकी केंद्र पर जाँच कराएँ; उपचार मुफ़्त है और बीच में न छोड़ें। पंचायत, स्वास्थ्य टीम और समाज मिलकर टीबी-मुक्त अंडा व टीबी-मुक्त दुर्ग का लक्ष्य हासिल करेंगे।”

जिला क्षय अधिकारी डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव एवं डॉ. देवेंद्र बेलचंदन ने बताया कि घर-घर सक्रिय स्क्रीनिंग, संपर्क ट्रेसिंग, निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण, निक्षय मित्रों के सहयोग से पोषण सहायता तथा नियमित फॉलो-अप पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हेल्थ कैंप व मोबाइल स्क्रीनिंग टीम के माध्यम से दूरस्थ टोलों तक पहुँच सुनिश्चित की जाएगी।

समारोह में जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर, सरपंच दिग्विजय सिंह, जिला मंत्री गिरेश साहू, मंडल अध्यक्ष लीकेश्वर देशमुख, महामंत्री डिलेश साहू, नोमेश्वर पिपरिया, हेमलाल निषाद, मुकेश बेलचंदन, सरपंच योगेंद्र दिल्लीवार, राजेंद्र वर्मा, विमल वर्मा, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!