लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
पहले तीन मोटर पंप से पेयजल की व्यवस्था होती थी, अब चार मोटर पंप से पेयजल की व्यवस्था हो रही है,
बालोद जिला मुख्यालय से 5 किलो मीटर दूर ओरमा मे गर्मी के मौसम में जल संकट ना हो उसको ध्यान में रखते हुए सरपंच मंजूलता परस साहू के मार्गदर्शन में आज गांव के विभिन्न वार्डों में आम जनता से पेयजल व्यवस्था हेतु सघन जनसंपर्क जारी हुआ जिसमें नल उपभोक्ताओं ने सरपंच मंजूलता साहू ,पंच के पास खुलकर बात रखी शीतला तालाब के पास पेयजल उपयोग करना सुनिश्चित किया गया है एवं सुबह 6:बजे से 9:बजे तक तलाब कीओर पाइपलाइन का वाल दिशा परिवर्तन करने की निर्देश दिया गया है।
उक्त निरीक्षण में पंच दुलेश्वरी साहू, ममता सोनकर, डोमार कुंभकार, फ़गिनी निषाद ने आम जनता से मिलकर लोगों से अपील की है कि अपने नल में टोटी अवश्य लगेवे, पानी के दुरुपयोग ना करें, पानी व्यर्थ बहाव को रोकथाम करें
नल उपभोक्ताओं ने भी बताया कि पानी सुचारु रूप से मिल रहा है कभी-कभी टंकी में पानी नहीं भरने व लाइट की समस्या के कारण पानी की कमी होती है पहले तीन मोटर पंप से लोग पानी पी रहे थे अब गांव में, मंजूलता के कार्यकाल में स्वयं के पैसे से बोर खनन के बाद चार मोटर पंप से पानी पी रहे हैं इसलिए आम जनता में खुशी की लहर है

