लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
==============
किशन लाल साहू जो कि शासकीय प्राथमिक शाला हरणसिंघी में पिछले 2003 से पदस्थ होकर इस विद्यालय में अब तक सेवारत है उन्होंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर बच्चों को हर्षोल्लासपूर्वक न्यौता भोज कराया न्यौता भोज में उन्होंने सेवई- पूड़ी स्वयं अपने हाथों से परोसाऔर बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने नए सत्र में सभी बच्चों को निशुल्क परिचय पत्र बनाकर देने के लिए संकल्प लिया।
इस विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका जमीन टंडन एवं गांव की स्वयंसेवी शिक्षिका के रूप में सेवा दे रही वंदना नेताम एवं मीनाक्षी कोसरे ने मिलकर अपने विद्यालय में पदस्थ प्रधान पाठक के जन्म दिन को खास बनाने के लिए विद्यालय में बच्चों के साथ तैयारी की थी और सभी के द्वारा सर के आगमन पर गुलाब फूल की पंखुड़ियां की बरसात करते हुए स्वागत किया और उसे कक्षा तक जहां जन्मदिवस हर्षोल्लास मनाया गया लेकर गये।
बच्चों ने अपने हस्तकृति से बनाई गई शुभकामना पत्र एवं शिक्षिकाओं के द्वारा सप्रेम भेंट के रूप में भौतिक वस्तु प्रदानकर सम्मान दिए।

