Skip to main content

PATRIKA24x7

राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में आयोजित शिविरों में आम जनता के राजस्व संबंधी समस्याओं का किया जा रहा है निराकरण।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

अब तक प्राप्त कुल 2261 आवेदनों में से 1517 आवेदनों का किया गया मौके पर निराकरण।

राज्य शासन द्वारा आम जनता के राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने हेतु प्रथम चरण के अंतर्गत 01 अप्रैल से बालोद जिले के विभिन्न पटवारी हल्के एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित ’राजस्व पखवाड़ा’ के दौरान आम जनता के राजस्व संबंधी समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में आयोजित शिविरों में आम जनता के राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।

कलेक्टर मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के द्वारा सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारीगण शिविरों में पहुँचकर राजस्व पखवाड़ा के कार्यों का सतत माॅनिटरिंग कर रहे हैं। बालोद जिले में राजस्व पखवाड़ा के प्रथम चरण के अंतर्गत 01 अप्रैल से आज 07 अप्रैल तक आयोजित शिविरों में प्राप्त कुल 2261 आवेदनों में से 1517 आवेदनों का राजस्व विभाग के अमले द्वारा परीक्षण उपरांत त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आज 07 अप्रैल को जिले के डौण्डीलोहारा तहसील के ग्राम पंचायत भंवरमरा, खैरकट्टा, कोड़ेकसा, चिल्हाटीकला तथा डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गुजरा, खैरवाही, अवारी, मरदेल, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोटगांव, अर्जुनी टिकरी आदि ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में आम जनता से प्राप्त अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई, नक्शा बटांकन, फौती नामांतरण, बटवारा, अभिलेख त्रुटिसुधार आदि से संबंधित राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!