Skip to main content

PATRIKA24x7

गाँव चलो-बस्ती चलो’ अभियान में उमड़ रहा कार्यकर्ताओं का हुजूम : यशवंत जैन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

*भाजपा पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सहित कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं गाँव-गाँव*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा स्थापना दिवस के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने बताया है कि ‘गाँव चलो-बस्ती चलो’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ता सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी 50 चयनित गाँव में पहुँचकर लगातार लोगों से सीधा सम्पर्क कर रहे हैं साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों से भी मिलकर उनका सम्मान कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री जैन ने कहा कि भाजपा निर्धारित कार्यक्रम के तहत 7 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक यह अभियान चला रही है। 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस से यह कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जैन ने बताया कि केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान के तहत मंत्री, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के गाँवों और बस्तियों में जाएंगे। पार्टी के सभी जन प्रतिनिधि सक्रिय रूप से इस अभियान में में शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस अभियान तहत गाँव-गाँव जाकर जनता से मुलाकात करेंगे और सरकार की योजनाओं एवं नीतियों को समझाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव अपने विधानसभा क्षेत्र के गाँवों की बस्तियों में पहुँचकर लोगों से लगातार सम्पर्क कर रहे है, साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ को बता रहे हैं। प्रदेश के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप भी लगातार नारायणपुर जिले में अभियान के तहत गाँव-गाँव पहुँचकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश के सभी पदाधिकारी, जिलों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी लगातार गाँव-गाँव पहुँच कर लोगों से मिल़ रहे हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी श्री जैन ने कहा कि गाँव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि लोगों से सीधे बातचीत करेंगे, उनकी समस्याएँ सुनेंगे और सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी घर-घर तक पहुँचाएंगे। इस अभियान से न केवल जनता से जुड़ाव मजबूत होगा, बल्कि संगठन को भी जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी। इस अभियान से भारतीय जनता पार्टी एवं सरकार से लोगों का भरोसा और मजबूत हो रहा है।
———————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!