Skip to main content

PATRIKA24x7

बालोद: ओरमा में प्लास्टिक मुक्त अभियान की रैली संपन्न।

लीलाधर साहू 

गुण्डरदेही।

ग्राम पंचायत ओरमा में आज सुबह सरपंच *मंजूलता साहू* के निर्देश पर प्लास्टिक मुक्त जागरूकता रैली निकाली गई।

*रैली में शामिल हुए*:
समस्त पंचगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बिहान समूह, सक्रिय महिला, स्व सहायता समूह, स्वच्छता समिति, मितानिन। साथ ही उप सरपंच रामचंद्र यादव, पंच सगुना साहू, फग्नी निषाद, डोमार कुंभकार, सामाजिक कार्यकर्ता युवराज निषाद, पशुसखी बीना साहू, स्वच्छग्राही महेश्वरी निषाद, पेमिन साहू, मितानिन दिलेश्वरी साहू, संतोषी साहू, शतरुपा साहू आदि।

*सरपंच मंजूलता साहू का संदेश*:
– प्लास्टिक की जगह कपड़े के थैले इस्तेमाल करें
– डिस्पोजल और मोटा प्लास्टिक भविष्य के लिए हानिकारक है। इससे देश-गांव प्रदूषित हो रहा है
– ये किसानों के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक है। प्लास्टिक जलाने से जमीन की उर्वर शक्ति कम होती है और फसल की पैदावार घटती है
– सभी से अपील: प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने में सहयोग करें, जमीन सुरक्षित रखें, पैदावार बढ़ाएं, प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बचाएं

रैली में स्वच्छता रैली, शोक पीठ जागरूकता और जल संचय अभियान की जानकारी भी दी गई। रैली गांव की गलियों में घूमकर आम लोगों को जागरूक करती रही।

यह पहल ओरमा को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने की दिशा में सरपंच मंजूलता परस साहू का एक और कदम है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!