Skip to main content

PATRIKA24x7

ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण कार्य अंतर्गत ग्राम ठेकवाडीह में मिली गोंड शासकों की वंशावली और ब्रिटिश कालीन दस्तावेज बालोद जिले में सर्वे का कार्य निरंतर जारी।

लीलाधर साहू 

गुण्डरदेही।

ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम ठेकवाडीह में सर्वेक्षण के दौरान डॉ. प्रकाश पतंगीवार के पास अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक नोडल अधिकारी प्राची ठाकुर ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान ग्राम ठेकवाडीह निवासी डॉ. प्रकाश पतंगीवार ने प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियां और दस्तावेज प्रस्तुत किए।

इन दस्तावेजों में गोंड शासकों की विस्तृत वंशावली से लेकर ब्रिटिश शासन काल के महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण और संरक्षण किया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने समृद्ध इतिहास से रूबरू हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!