लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
परिक्षेत्र स्तरीय संत माता कर्मा महोत्सव की जयंती श्रद्धा उत्सव एवं सामाजिक एकता के साथ मनाए गए जिसमें स्वजातीय सामाजिक जनों की उपस्थिति रही परिक्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चों ने भाग लेकर सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया भीष्म गर्मी के बावजूद समाजजनों का उत्साह देखते ही बन रहा था कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना से हुई इसके पश्चात मातृशक्ति कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा मे गाली भ्रमण करते हुए भजन कीर्तन के साथ ग्राम के मुख्य मार्गो से भ्रमण किया जिसने पूरे वातावरण को भक्ति में बना दिया इसके उपरांत टोमन लाल साहू तहसील सलाहकार के कलकर्मों से माता कर्मा का ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात संत सुशांत साहब कबीर आश्रम करीभदर एवं संत दिनेंद्र साहिब जी कबीर आश्रम दुबचेर संतवाणी का श्रवण सामाजिक जनों ने किया गया इसके पश्चात 15 से 17 गांव से आए मेधावी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं 10वीं 12वीं में 80% से ऊपर आने वाले बच्चों का प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह नारियल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन एवं सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम पहर में जितेंद्र साहू अध्यक्ष तेलघणी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के कार्यक्रमों के द्वारा सम्मान किया गया साथ ही साथ तहसील अध्यक्ष उमाशंकर साहू एवं जिला पंचायत सदस्य मीना साहू द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया जिसमें पूरे 15 से 17 वरिष्ठ नागरिकों को प्रतीक चिन्ह साल नारियल भेंट करके सम्मान किया गया द्धितीय प्रहर में मुख्य मुख्य अतिथि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक महंत डोमन लाल कोर्सेवाड , विशेष अतिथि गण विधायक गुण्डरदेही कुंवर सिंह निषाद खिलावन साहू पूर्व अध्यक्ष जिला साहू समाज दुर्ग सतीश साहू, विधायक प्रतिनिधि अहिवारा विधान सभा, पुरुषोत्तम चंद्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही धारा पंकज चौधरी सदस्य जनपद पंचायत गुण्डरदेही नेतराम साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष दानेश्वर प्रसाद साहू सचिव टोमन लाल सोनबोइर ग्रामीण अध्यक्ष सेतराम साहू सचिव मेघनाथ साहू सोमन साहू सुनील साहू चोवा साहू के आतिथ्य का आगमन हुआ मुख्य वक्ता के रूप में डोमलाल कोर्सेवाडा उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गांव की मुख्य मांग को स्पष्टीकरण करते हुए सामाजिक भवन 10 लाख सीसी कारण रोड के लिए लगभग 10 लाख रुपए देने की घोषणा की गई
अंत में कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए *अध्यक्ष दानेश्वर प्रसाद साहू परिक्षेत्रीय साहू समाज कांदूल* द्वारा बड़ी संख्या में सामाजिक महिला एवं पुरुष पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही जिसमें परिक्षेत्रीय एवं ग्रामीण इकाई स्तर के पदाधिकारी की उपस्थिति रही समग्र रूप से संत माता कर्मा महोत्सव की जयंती परिक्षेत्रीय स्तरीय ग्राम सनौद में अभूतपूर्व उत्सव एकता और श्रद्धा के साथ मनाई गई !

