Skip to main content

PATRIKA24x7

​नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रमोद जैन ने हितग्राहियों को दिए स्वीकृति पत्र।

लीलाधर साहू 

गुण्डरदेही।

*प्रधानमंत्री आवास योजना: नगर पंचायत में 30 हितग्राहियों को सौंपी गई भवन अनुज्ञा, मिलेंगे ₹2.82 लाख का लाभ*

नगर पंचायत कार्यालय में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 30 चयनित हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रदान की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन रहे, जिनके हाथों हितग्राहियों को उनके सपनों के घर का स्वीकृति पत्र सौंपा गया।

*​मिलेगी ₹2 लाख 82 हजार 500 रुपये की कुल सहायता* नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि शासन की मंशा है कि हर पात्र परिवार का अपना पक्का घर हो। उन्होंने बताया कि प्रत्येक हितग्राही को आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

​इसके अतिरिक्त, घर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात उन्हें ‘गृह प्रवेश योजना’ के अंतर्गत 32,500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार, एक हितग्राही को कुल 2 लाख 82 हजार 500 रुपये का सीधा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, जिससे वे अपने आवास का निर्माण सुगमता से कर सकेंगे।

इस अवसर पर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति रही। जिसमें ​विजय सोनकर: उपाध्यक्ष, नगर पंचायत,​कोमल ठाकुर: सीएमओ ​पाठक: सब इंजीनियर,​पार्षदगण: हरीश निषाद, सेवक महिपाल, शैल महोबिया और हेमंत सोनकर उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!