Skip to main content

PATRIKA24x7

कलेक्टर ने ग्राम खुरसुनी में मुख्य मार्ग के किनारे प्याऊ घर का किया शुभारंभ श्रमदान कर सोख्ता गड्ढा के निर्माण कार्य में सहभागिता निभाई।

लीलाधर साहू 

गुण्डरदेही।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खुरसुनी प्रवास के दौरान आज मुख्य मार्ग के किनारे ग्रीष्म ऋतु के दौरान आम लोगों के लिए शीतल पेजयल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना कर प्याऊ घर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत की एवं उनके ग्राम में प्याऊ घर का शुभारंभ होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

इस दौरान उन्होंने ग्राम खुरसुनी में सामुदायिक नल के किनारे जिला प्रशासन के नीर चेतना अभियान के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे सोख्ता गड्ढा में श्रमदान कर जल संरक्षण के कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। इस मौके पर ग्राम खुरसुनी आगमन पर ग्रामीणों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत भी किया गया। इस दौरान महिला कमाण्डों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं ने जल संरक्षण के उपायों के संबंध में नारे लगाकर आम लोगों को पानी के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ इनका सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, एसडीएम प्रतिमा ठाकरे झा, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!