लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
बालोद। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बालोद के जिला अध्यक्ष गुलशन साहू ने “गो सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गौ माता को राष्ट्र स्तर पर सम्मान दिलाने तथा देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष गुलशन साहू ने बताया कि दिनांक 27 अप्रैल 2026 एवं 27 जुलाई 2026 (गो सम्मान दिवस) को प्रातः 10:00 बजे जिले के सभी तहसील मुख्यालयों में उपस्थित होकर संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने आमजन, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक धार्मिक भावना नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं गौ संरक्षण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण जनआंदोलन है। हम सभी को मिलकर गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा दिलाने हेतु संकल्पित होना चाहिए।
अभियान से जुड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति मिस्ड कॉल नंबर 9067777323 पर कॉल कर सकते हैं तथा अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सएप नंबर 8239711008 पर संपर्क कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए अभियान की आधिकारिक वेबसाइट भी उपलब्ध है।
अंत में जिला अध्यक्ष ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनहित एवं संस्कृति से जुड़े अभियान को सफल बनाएं।
(प्रेस हेतु जारी)
— भाजयुमो, जिला बालोद

