परस साहू गुण्डरदेही।
बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बन्धिया पारा में एक नाबालिग युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजवीर बघेल (उम्र लगभग 17 वर्ष 6 माह) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले दो वर्षों से 10वीं की परीक्षा में असफल हो रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था।
सूत्रों के अनुसार पहले वर्ष वह 6 विषयों में असफल रहा था, जबकि इस वर्ष भी 5 विषयों में असफल होने के कारण वह गहरे तनाव में था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

