Skip to main content

PATRIKA24x7

सुशासन तिहार 2026 के शुभारंभ पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अधिकारियों को दिए निर्देश।

परस साहू गुण्डरदेही

छत्तीसगढ़ में सुशासन की अवधारणा को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में आज 1 मई से *सुशासन तिहार 2026* का प्रदेशव्यापी शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 01 मई से 10 जून तक संचालित होने वाला यह अभियान शासन और आमजन के बीच की दूरी को समाप्त कर पारदर्शी, त्वरित एवं संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

सुशासन तिहार के शुभारंभ पर *दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर* ने क्षेत्र के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस अभियान को गंभीरता से लें और आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।

विधायक चंद्राकर ने कहा कि, _“सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है। अधिकारी फील्ड में जाकर लोगों की शिकायतें, मांगें और सुझाव सुनें। जो भी समस्याएं सामने आएं, उन्हें तत्काल संबंधित विभाग तक पहुंचाकर समाधान की प्रक्रिया शुरू करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”_

उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे इस अभियान का भरपूर लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को निडर होकर अधिकारियों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, यही हमारा संकल्प है।

इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने और रिपोर्टिंग समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!