परस साहू बालोद
बालोद के प्राची सिनेमा हॉल में बहुचर्चित फिल्म ‘द बिरनपुर फाइल्स’ का प्रदर्शन किया गया। इस खास अवसर पर फिल्म के अभिनेता पवन गांधी स्वयं उपस्थित रहे। उनके आगमन से सिनेमा हॉल का माहौल उत्साह से भर गया।
पवन गांधी ने दर्शकों के साथ बैठकर पूरी फिल्म देखी और इस दौरान दर्शकों से संवाद भी किया। उन्होंने फिल्म को मिल रहे अपार समर्थन के लिए सभी का आभार जताया। स्थानीय लोगों में अपने जिले के कलाकार को बड़े पर्दे पर देखने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
फिल्म के प्रदर्शन के दौरान सिनेमा हॉल में अच्छी-खासी भीड़ रही और दर्शकों ने फिल्म की सराहना की। पवन गांधी ने कहा कि यह फिल्म समाज के एक महत्वपूर्ण विषय पर आधारित है, जिसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है।
ओरमा ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
फिल्म के निर्देशक हेमलाल चतुर्वेदी और अभिनेता पवन गांधी ने ग्राम पंचायत ओरमा का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं से मुलाकात कर फिल्म को मिल रहे समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
इस दौरान उपस्थित रहे:
* सरपंच: मंजूलता साहू
* परस साहू, माया साहू, डोमन साहू
* पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष: नेम लाल साहू
* भाजपा नेता: कमलेश साहू, दिलीप साहू, लीलाधर साहू
* अखिलेश्वर माली, बलराम साहू, कमलेश्वरी साहू, विशाखा साहू
* नंदिनी सूरज सोनकर अभिजीत श्रीवास्तव, सुनील कुमार साहू
* विनोद साहू, कमलेश साहू, नारायणी साहू, मयंक साहू, नोमीता साहू, रानी, बेबी, सिद्धि,
फिल्म टीम के इस दौरे से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया और सभी ने फिल्म की सफलता की कामना की।

