परस साहू बालोद
*“बालोद पुलिस की कार्यवाही से बिछड़े को मिला अपनों का साथ, परिजनों में हर्ष”*
पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी माया शर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला बालोद में संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” एवं “ऑपरेशन तलाश” के तहत गुमशुदा बालक/बालिकाओं, महिलाओं एवं पुरुषों की पतासाजी हेतु लगातार कार्यवाही की गई।
उक्त अभियान के दौरान 1अप्रैल से 30 अप्रैल तक बालोद पुलिस द्वारा बालक 01, बालिका 07, महिला 69 एवं 29 पुरुषों सहित कुल 106 गुमशुदा व्यक्तियों की पतासाजी कर उन्हें सकुशल दस्तयाब कर विधिवत उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र पतासाजी हेतु जिले के समस्त थाना/चौकी स्तर पर विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्य, साइबर इनपुट एवं मुखबिर तंत्र का प्रभावी उपयोग किया गया।
उक्त कार्यवाही में जिले के समस्त थाना प्रभारी, थाना स्टाफ, साइबर सेल, डीसीबी शाखा एवं बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा बालोद का विशेष योगदान रहा है।
जिला पुलिस बालोद द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी व्यक्ति के गुम होने की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कण्ट्रोल रूम को दें, जिससे त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

