Skip to main content

PATRIKA24x7

बालोद: ओरमा सरपंच मंजूलता साहू की पहल रंग लाई, दिव्यांग दंपत्ति को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल।

परस साहू बालोद 

*समाज कल्याण विभाग की त्वरित कार्रवाई से मेडकी निवासी दंपत्ति को मिली राहत*

बालोद जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर *ग्राम पंचायत ओरमा* की सरपंच *मंजूलता साहू* की पहल से मेडकी निवासी दिव्यांग दंपत्ति को बड़ी राहत मिली है।

*क्या हुआ:*
सरपंच मंजूलता साहू द्वारा *समाज कल्याण विभाग, बालोद* को दिए गए आवेदन के बाद *सुरेश कुमार साहू और उनकी पत्नी द्रोपती साहू* को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

आवेदन में बताया गया था कि दोनों पति-पत्नी दिव्यांग होने के कारण दैनिक आवागमन में काफी कठिनाई झेल रहे थे। विभाग ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।

अब ट्राइसाइकिल मिलने से दंपत्ति को आने-जाने में सहूलियत होगी और वे अपने दैनिक कार्य आसानी से कर सकेंगे। स्थानीय लोगों ने इसे मानवीय संवेदनशीलता का अच्छा उदाहरण बताते हुए सराहना की।

*सुशासन त्यौहार, ग्राम खपरी में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी*
इसी दौरान ग्राम खपरी में आयोजित सुशासन त्यौहार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों में जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, CEO सुनील चंद्रवंशी, समाज कल्याण विभाग के संचालक अजय जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, भाजपा जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, भाजपा नेता प्रेम साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष कृष्णा साहू, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, जनपद सदस्य और क्षेत्र के कई सरपंच शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!