Skip to main content

PATRIKA24x7

डगनिया में पानी टंकी दो माह से बंद, नालियां कचरे से भरी ग्रामीणों में आक्रोश।

परस साहू बालोद 

गुण्डरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत डगनिया में मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गांव की पानी टंकी पिछले दो माह से बंद पड़ी है, जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पानी टंकी बंद होने से उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं गांव की नालियां कचरे से भरी हैं, जिससे गंदगी फैल रही है और बीमारी का खतरा बना हुआ है। इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता पूर्व जनपद सदस्य एवं पूर्व सेवा सहकारी समिति गुरेदा अध्यक्ष भरत चंद्राकर ने पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।

ग्रामीण निरंजन, धनीराम, शुकुलदास, कमलेश, खिलेश और बिरेन्द्र साहू सहित अन्य लोगों ने भी जल्द से जल्द पानी टंकी चालू कराने एवं नालियों की सफाई कराने की मांग की है।
गांव के सरपंच जोतेश्वरी साहू से भी ग्रामीणों ने समस्या के निराकरण की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!