PATRIKA24x7

टेंडर में गड़बड़ी करने वालों पर हो कार्यवाही,सरकार की छवि खराब करने की कर रहे कोशिश:-निवेन्द्र सिंह टेकाम 

परस साहू 

गुण्डरदेही, डौंडीलोहारा। 

बालोद जिला के नगर पालिका दल्ली राजहरा व डौंडीलोहारा नगर पंचायत में करोड़ो रूपये के नए विकास कार्यो के लिए जारी हुए टेंडर में गड़बड़ी करने व नियम विरुद्ध कार्य करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर जांच उपरांत कड़ी कार्यवाही करने की मांग भाजपा युवा नेता लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने कही है। 

ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव शहरवासियो की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए पालिका व नगर पंचायत को करोड़ो रूपये दे रहे है। ताकि आमजन की पानी,बिजली,सड़क,भवन की समस्या खत्म हो लेकिन बालोद जिला के दल्ली राजहरा नगर पालिका व डौंडीलोहारा नगर पंचायत में बैठे जिम्मेदार अधिकारी के नियम विरुद्ध कार्य करने से आमजन में काफी नराजगी है। वही शासन से नगर विकास के लिए स्वीकृत कार्यो में बड़ी लापरवाही है। 

 जहां एक ओर प्रदेश की भाजपा सरकार नए नए विकास कार्यो की सौगात दी रहे है। वही लापरवाह अधिकारी की गड़बड़ी की वजह से सरकार की योजनाये भी प्रभावित हो रहा है। 

आने वाले कुछ समय बाद प्रदेश व जिला में नगरीय निकाय के चुनाव संपन्न होने है। करोड़ो रूपये के विकास कार्यो के लिए जारी निविदा में पालिका व नगर पंचायत में पदस्थ कांग्रेस के अध्यक्ष व अधिकारियों की मिलीभगत से भाजपा सरकार की छवि को खराब करने का काम किया जा रहा है। जिसे स्वीकार नही किया जाएगा।

लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने कहा कि सरकार की योजनाओं से कार्यो से जनता को फायदा मिलना चाहिए उनकी समस्या दूर होना चाहिए बावजूद नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी स्वंय के लाभ व अपनो को फायदा देने टेंडर निविदा में गड़बड़ी कर रहे है। टेकाम ने बताया कि इस मामले में जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने शिकायत के मद्देनजर त्वरित कार्यवाही कर जांच समिति बनाया है। जिससे गड़बड़ी मंसूबो पर पानी फिर गया है। 

जल्द ही टेंडर में गड़बड़ी करने वालों की शिकायत व मामले की जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री को देंगे व जिम्मेदारों पर कार्यवाही कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!