लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
ग्राम पंचायत जरवाय में गुरुवार को 12 लाख 50 हजार रुपए की लागत से होने वाले दो विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें सेट निर्माण एवं अधो संरचना कार्य के लिए 10 लाख रुपए और सतनाम भवन के चारों ओर जाली घेरा लगाने के लिए ढाई लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू रहे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत जरवाय के सरपंच रानू दीपक पटेल ने की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कसौंदा के सरपंच जितेंद्र चंद्राकर, जरवाय के उपसरपंच कमलेश देश लहरे, पंच टीकम साहू, दीनू राम, निलेश्वरी साहू, हिरौंदी, ग्रामीण अध्यक्ष रामेश्वर साहू, नौरंगजी, मोनू सेन, जगदीश ढीमर, रोजगार सहायक चंदू साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू ने कहा कि गांव के समग्र विकास के लिए अधोसंरचना मजबूत करना जरूरी है। सेट निर्माण से जल निकासी की समस्या दूर होगी, वहीं सतनाम भवन में जाली घेरा लगने से परिसर सुरक्षित रहेगा। सरपंच रानू दीपक पटेल ने बताया कि लंबे समय से ग्रामीण इन कार्यों की मांग कर रहे थे। स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों में हर्ष है।
भूमिपूजन के बाद ग्रामीणों ने अतिथियों का आभार जताया और समय पर गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने की मांग की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।

