Skip to main content

PATRIKA24x7

Kshitij Fitness and Wellness Club का भव्य शुभारंभ सम्पन्न।

परस साहू बालोद 

दिनांक 9 मई, शनिवार को सायं 6:00 बजे दल्ली राजहरा में _Kshitij Fitness and Wellness Club_ का शुभ उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

*मुख्य अतिथि:*
1. तोरण लालजी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका, दल्ली राजहरा
2. कमलजीत सिंह, केंद्रीय महासचिव, (एटक)

*विशेष अतिथि:*
1. डॉ. अंकित निगम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुष्पा अस्पताल
2. राजेश घागरे, वेलनेस कोच, नागपुर
3. विजय घागरे, वेलनेस कोच, नागपुर
4. राजकिशोर महंती

सभी गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में क्लब का उद्घाटन किया गया।

*हमारा सफर: ऑनलाइन से ऑफलाइन तक*
पिछले कुछ समय में _ऑनलाइन माध्यम से हमने हजारों लोगों की सेहत में सकारात्मक बदलाव लाकर बेहतरीन परिणाम हासिल किए हैं_। उसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए अब हम _ऑफलाइन Kshitij Fitness and Wellness Club_ लेकर आए हैं, ताकि लोगों की जिंदगी में सीधे जुड़कर और बड़ा बदलाव ला सकें।

*हमारा उद्देश्य: “हर घर स्वस्थ रहे”*
Kshitij Fitness and Wellness Centre की स्थापना _’मिशन फिट इंडिया’_ के अंतर्गत की गई है। हमारा लक्ष्य है लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, बिगड़ी हुई दिनचर्या और खान-पान की आदतों को सुधारना, और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए मार्गदर्शन देना।

*हमारी गतिविधियाँ:*
हम यहाँ कार्डियो, बॉडी वेट वर्कआउट, मेडिटेशन, योग, ज़ुम्बा जैसी कई स्वास्थ्यवर्धक एक्टिविटीज़ के माध्यम से लोगों को फिटनेस की सही जानकारी दे रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाकर स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सके।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने क्लब के उद्देश्य की सराहना की और ‘स्वस्थ भारत’ के निर्माण में इस पहल को महत्वपूर्ण बताया।

*Kshitij Fitness and Wellness Club – आपका अपना स्वास्थ्य साथी*
_पता: क्षितिज फिटनेस एंड वैलनेस क्लब, जैन भवन चौक, दल्ली राजहरा_
_संपर्क: जयश्री मानमोडे –
Mob.no. 9826177944_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!