Skip to main content

PATRIKA24x7

संभाग स्तरीय भानेश्वरी जयंती में तैलिक ज्ञान प्रतिभा परीक्षा के तीनों स्तर के टॉप पांच प्रतिभागियों का किये सम्मान।

परस साहू बालोद 

तहसील साहू संघ गुण्डरदेही द्वारा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित भक्त माता कर्मा तैलिक ज्ञान प्रतिभा परीक्षा के आयोजन पश्चात तीनों स्तर पूर्व माध्यमिक आयुवर्ग 11 से 14वर्ष, माध्यमिक 15 से 18 वर्ष तथा उच्च शिक्षा 19 से 23 वर्ष तक प्रतिभागियों में से प्रथम पांच वरीयता प्राप्त सामाजिक बच्चों का सम्मान सम्माननीय श्री तोखन लाल साहू, केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार , अध्यक्षता कर रहे प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष आदरणीय डॉ नीरेंद्र साहू जी एवं पूर्व गृहमंत्री आदरणीय श्री ताम्रध्वज साहू जी के करकमलों से प्रथम पुरस्कार 5000 रुपए, द्वितीय 4000 रुपए, तृतीय 3000रुपए, चतुर्थ 2000 रुपए, पंचम 1000 रुपए नगद एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किए गए।

जिसमें पूर्व माध्यमिक स्तर में प्रथम ओंकार सिंह साहू बघमरा गुण्डरदेही, द्वितीय पूरब साहू परसाही भाटागांवआर,तृतीय देविका साहू देवरी बंगला, चतुर्थ मोगेश्वर साहू टेकापार बालोद व पंचम स्थान गुण्डरदेही को, एवं माध्यमिक स्तर पर प्रथम हर्ष साहू भंवरमरा द्वितीय विद्या साहू कोसमी डौंडीलोहारा, तृतीय निष्ठा साहू पेंड्री कलंगपुर, चतुर्थ यलिषा साहू भरदाखुर्द, व पंचम रागिनी साहू उसवारा गुरूर को तथा उच्च शिक्षा स्तर पर प्रथम भूषण साहू लिमोरा गुण्डरदेही, द्वितीय सुमन साहू अरमरीकला,तृतीय छत्रपाल साहू भीमकन्हार डौंडीलोहारा,चतुर्थ देवेंद्र चंदनबिरही अर्जुन्दा व पंचम स्थान यशराज साहू गुण्डरदेही को प्राप्त हुआ।

हालांकि इस परीक्षा का आयोजन तहसील साहू संघ गुण्डरदेही द्वारा किए गए थे किंतु जिलास्तरीय परीक्षा सम्पन्न हुई थी।जिसमें सभी तहसील के अध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ साथ जिला स्तरीय प्रश्न पत्र निर्माण समिति एवं परीक्षा संचालन में विशेष सहयोग के रूप में गुण्डरदेही से किशन लाल साहू, गेयेद्र साहू,रवि कुमार साहू, धर्मेंद्र साहू, डौंडीलोहारा से खेमंत साहू, एनुका सार्वा, बालोद से धर्मेंद्र श्रवण, खिलेश्वरी सार्वा, गुरूर से मौसमी साहू, विजय सिंह साहू, दल्लीराजहरा से रेणुका साहू, भूखन राम साहू,अर्जुन्दा से डीलेश्वर साहू, पुष्पा चौधरी, रामनिवास साहू से निरंतर सहयोग मिला।

इस परीक्षा के मुख्य उद्देश्य को फोकस करते हुए अध्यक्ष डॉ मानसिंग सार्वा ने बताया कि समाज के नवयुवक एवं युवतियों सामाजिक विचार धारा के विकास के साथ सामाजिक ढांचे में ढल सके और जीवन में समर्पण , त्याग व सेवाभाव का गुण विकसित हो सके। आज के इस संभाग स्तरीय भानेश्वरी जयंती में तहसील साहू संघ गुण्डरदेही के पदाधिकारी हेमंत साहू उपाध्यक्ष,रामदुलारी साहू, संतोष साहू सचिव, किशन साहू संगठन सचिव, राजेंद्र साहू, जे आर साहू, दिलीप साहू,कल्याण साहू, चंद्रकांत साहू, यशवंत साहू, वर्षा साहू, रागिनी साहू, वीरेंद्र साहू सहित सभी परिक्षेत्रीय अध्यक्ष एवं ग्रामीण अध्यक्ष अपने पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!