Skip to main content

PATRIKA24x7

फेम इंडिया मैगजीन की सर्वे में देश के ’बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स’ में शामिल हुईं बालोद जिले की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा अधिकारी-कर्मचारियों ने दी बधाई।

परस साहू बलोद 

देश के कुल 800 जिलों में किए गए ’फेम इंडिया और एशिया पोस्ट एजेंसी’ के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वे में बालोद जिले की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अपनी प्रशासनिक क्षमता का लोहा मनवाते हुए देश के 100 सर्वश्रेष्ठ जिला मजिस्ट्रेटों (डीएम) की सूची में शामिल हुई है। कलेक्टर मिश्रा ने देश के टाॅप 100 के साथ ही छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है।

यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें बेहतरीन गवर्नेंस, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, नवाचार, संकट प्रबंधन और जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता जैसे 10 कड़े मानकों पर जमीनी स्तर से मिले शानदार जनमत के आधार पर दिया गया है। संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज कलेक्टर मिश्रा को सभी उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

कलेक्टर मिश्रा ने जिले को मिले इस उपलब्धि का श्रेय जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन, पूरी लगन, प्रतिबद्धता एवं ईमानदारी के साथ करते हुए जिले में शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है। जिसके फलस्वरूप मुझे यह उपलब्धि हासिल हो सका है। इसके लिए उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!