Skip to main content

PATRIKA24x7

जामड़ी पाटेश्वरधाम में 17 मई से 15 जून तक पुरूषोत्तम मास महोत्सव।

परस साहू बालोद 

22 मई। , पाटेश्वरधाम में 17 मई से 15 जून तक पुरूषोत्तम मास महोत्सव मनाया जा रहा है पूरे महिने प्रतिदिन विविध धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। पाटेश्वरधाम में पुरूषोत्तम मास में प्रतिदिन रूद्राभिषेक, हवन, श्रीरामचरितमानस पाठ, श्रीमद्भगवत्गीता मूल पाठ, जप – तप, पूजा, अनुष्ठान आदि संपन्न हों रहा है। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। तद्नुसार 25 मई को भव्य संकीर्तन होगा, 26 को तुलसी मानस प्रतिष्ठान का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 31 को आदिवासी समाज का सम्मेलन, 5 जून को लोधी समाज का सम्मेलन, 6 जून को कुर्मी समाज का सम्मेलन, 7 जून को मरार पटेल समाज का सम्मेलन, 8 जून को गौ भक्त सम्मेलन, 9 जून को साहू समाज का सम्मेलन, 10 जून को कबीर पंथ समाज का सम्मेलन, 12 जून को जयपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषी मनोज गुप्ता द्वारा ज्योतिष सम्मेलन,13 जून को सिन्हा कलार समाज का सम्मेलन 14 जून को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन संपन्न होगा। बाबाजी ने बताया पुरूषोत्तम मास में नदी स्नान, व्रत, दान का विशेष महत्व है। इस मास में दिया गया दान अक्षय पुण्य प्रदान करता है। बाबाजी ने कहा साल के बारहों महिने व्यक्ति सांसारिक काम धाम में व्यस्त रहता है भगवान हमें तीन साल में एक बार बोनस के रूप में पुरूषोत्तम माह प्रदान करते हैं। इस माह में खूब भजन, पूजन, अनुष्ठान, तीर्थाटन, दान आदि करना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!