परस साहू बालोद
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत खनिज विभाग द्वारा 03 जून 2026 को गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खेरूद में रात्रि 11.30 बजे निरिक्षक के दौरान मौके पर तांदुला नदी किनारे एक जेसीबी एवं हाइवा को जो भागने की कोशिश में था उसे जप्त कर थाना अर्जुंदा में सुरक्षार्थ रखा गया। इसके साथ ही ग्राम खेरूद अंतर्गत एक अन्य स्थान पर एक जेसीबी एवं ट्रैक्टर से खनिज मिट्टी उत्खनन/परिवहन करते पाए जाने पर
-
उक्त वाहनों को जप्त कर थाना अर्जुंदा में सुरक्षार्थ रखा गया है।

