Skip to main content

PATRIKA24x7

बालोद जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन एवं त्रि स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न।

परस साहू बालोद

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं, आम नागरिकों सहित निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति व्यक्त किया आभार।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार बालोद जिले के नवगठित नगर पंचायत पलारी में आम निर्वाचन पलारी के अलावा त्रि स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या उमेश मिश्रा ने बालोद जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन एवं त्रि स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन का कार्य बिना किसी अवरोध के निर्विघ्न, शांतिपूर्ण ढंग एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने पर निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा निर्वाचन के राष्ट्रीय कार्य में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से भागीदारी निभाने वाले मतदाताओं, संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के सभी नागरिकों के कार्यों एवं सक्रिय भागीदारी की भूरी-भूरी सराहना की है। कलेक्टर मिश्रा ने जिले में सभी वर्गों के सहभागिता से नगरीय निकाय आम निर्वाचन एवं त्रि स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं एवं आम नागरिकों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इन सभी के प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!