परस साहू बालोद
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत खनिज विभाग द्वारा 05 जून 2026 को गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम देवरी ख का औचक निरीक्षण किया गया। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम देवरी ख में निरीक्षण के दौरान गौण खनिज रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन कार्य में संलग्न वाहन ट्रेक्टर मय ट्राली सी.जी. 24 पी 8403 वाहन को जप्त किया गया। जिसे थाना आरक्षी केन्द्र गुण्डरदेह के अभिरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में नियमानुसार खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् कार्यवाही की जाएगी एवं भविष्य में भी खनिज जांच दल द्वारा खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन व भण्डारणकर्ताओं के विरूध्द निरंतर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

