Skip to main content

PATRIKA24x7

भाजपा मंडल गुण्डरदेही की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियान पर हुई विस्तृत चर्चा।

परस साहू बालोद

भारतीय जनता पार्टी मंडल गुण्डरदेही की मासिक बैठक का आयोजन मंडल कार्यालय में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा योजनाओं के लाभार्थियों से व्यापक संपर्क स्थापित करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए संगठन की विचारधारा एवं जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। विकसित भारत के निर्माण तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर सभी कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी ठाकुर राम चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, भाजपा नेता अश्वनी यादव, पुष्पेंद्र चंद्राकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे,मंडल कोषाध्यक्ष छगन सोनकर, मंडल महामंत्री शैल महोबिया, विनोद चंद्राकर, मंडल उपाध्यक्ष हरीश निषाद, शंकर यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोषी साहू, पार्षद सेवक महिपाल, केशव साहू, शैलेन्द्र निषाद, डीलेश्वर सोनेश्वरी, सूरज यादव, दमयंतीन मारकंडे, योगेश्वर साहू ,अनूप नामदेव ,मिलन साहू ,नमिता साहू ,तोमन साहू ,जीतेश्वरी ठाकुर ,तेजराम साहू ,पृथ्वी साहू ,ओमप्रकाश चंद्राकर ,राजेंद्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!