परस साहू बालोद
हवलदार भोजराम साहू 8 जून 2026 राष्ट्रपति भवन में शौर्य चक्र से सम्मानित होंगे ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी भोज राम साहू ने खतरे की परवाह की बिना आगे बढ़कर मोर्चा संभाला और नजदीकी दूरी से जवाबी कार्रवाई की इस दौरान उन्हें गोली भी लगी लेकिन वे डटे रहे इसी साहस व निर्णय क्षमता और कर्तव्य परायणता के लिए वीरता पुरस्कार शौर्य चक्र से सम्मानित किया जा रहा है दिनांक 8 जून 2026 स्थान राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली शौर्य चक्र का सम्मान दिया जाएगा
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला बालोद के जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक नंदकिशोर साहू , प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र ने जानकारी साझा किया और इस सम्मान के लिए समस्त पूर्व सैनिक एवं सैनिक परिवार की ओर से अग्रिम बधाई दी गृह ग्राम वापसी होने पर भव्य रूप से सम्मान कार्यक्रम करने का योजना पर चर्चा किया जा रहा है

