परस साहू बालोद
प्रातः 06 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में होगा आयोजन।
विश्व सायकल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत 07 जून 2026 को प्रातः 06 बजे से जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में सायकल रैली का आयोजन किया गया है। अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि संडे आॅन सायकल (सायकल रैली) बालोद में सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से प्रारंभ होकर, घड़ी चैक, पुराना बस स्टैण्ड, सदर मार्केट से होते हुए मधु चैक, कचहरी चैक वापस घड़ी चैक होते हुए कार्यक्रम स्थल सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में समाप्त होगी। उक्त आयोजन में सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे।

