Skip to main content

PATRIKA24x7

पत्रिका अमृतम जलम एवं 171 वॉं जल संरक्षण,स्वच्छता जागरूकता अभियान संपन्न।

परस साहू बालोद 

हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल एवं पुनीत कौशिक के मार्गदर्शन पर लगातार 171वें सप्ताह पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों एवं शिवनाथ नदी घाट ग्राम महमरा,हुडको तालाब भिलाई नगर में पत्रिका अमृतम जलम जल संरक्षण,शिव मंदिर महाकाल सुरेगॉंव,शिव दुर्गा मंदिर,भिलाई नगर ,कपिश्वर धाम भिलाई, ग्राम अंजोरा में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति की टीम द्वारा इन सभी स्थानों पर झिल्ली,कागज, खाद्य पदार्थ के रेपर, प्लास्टिक चम्मच, पानी पाउच,पानी प्लास्टिक बाटल, गुटखा पाउच,जूठा दोना पत्तल, डिस्पोजल ,गुटखा पाउच,पूजा हवन सामग्री जिसे श्रद्धालु लोग तालाब में ठंडा करते हैं।

आदि को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया। ये कचरे सड़कर बदबू फैला रहे थे, जिसे स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा इस बदबूदार कचरे को नदी,तालाब एवं आसपास से बाहर निकाल कर निर्धारित स्थान पर डंप किया।वहां स्नान करने आए लोगों ने घाट पर नदी, तालाब से निकाल कर कचरा रखा था उसे भी उठाकर निर्धारित स्थान पर डंप किया। इस तालाब एवं मंदिर में आए लोगों को कचरा इधर उधर न फेंक कर निर्धारित स्थान में डालने के लिए जागरूक किया एवं सभी परिसर में आए लोगों को बैनर,नारे, स्लोगन, कविता के माध्यम से तालाब परिसर, मंदिर परिसर, सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता बनाए रखने तथा तालाब, नदी के पानी को साफ सुथरा रखने की अपील की। तालाब परिसर में लगे पौधों की देखभाल कर सफाई पश्चात “जल है तो बल है।”

“जल ही जीवन धारा है, जिसने हमें संवारा है।” “जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ।” “पौधे लगाकर पेड़ बनाओ, जीवन में खुशियॉं बरसाओ।” “नशे का होना आदी, घर परिवार की है बर्बादी।” नारे के द्वारा लोगों को स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधारोपण , पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति के लिए जागरूक किया।स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम हर वर्ष गर्मी पूर्व इस नदी ,तालाब की साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक करती है, किसी वर्ष निगम प्रशासन भी हमारे साथ होती है।

हर वर्ष यहां तालाब में कुंड निर्माण के लिए समाचार पत्रों के माध्यम से स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा निवेदन किया जा रहा है,आज भी इस समाचार के माध्यम से यह निवेदन किया जा रहा है।साफ-सफाई होने के बाद तालाब में पानी भरना उचित होता है। जिससे पानी साफ सुथरा रहता है।सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे कम से कम पूजन सामग्री का उपयोग करें और झिल्ली का ताकि तालाब , नदी में कम सामग्री ठंडा हो जिसे नगर निगम द्वारा आसानी से बाहर निकाला जा सके जिससे दुर्गंध, गंदगी न हो क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। “स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल”।

मैं इस समाचार के माध्यम से प्रशासन से निवेदन करता हूं कि इस तालाब में पूजन सामग्री ठंडा करने के लिए एक कुंड का निर्माण कर दिया जाय जिससे तालाब का पानी साफ सुथरा रहेगा स्वच्छ धरा वेलफेयर टीम जागरूकता अभियान चलाकर स्वयं कचरा,गंदगी उठाकर स्वच्छता ,जल संरक्षण, नशामुक्ति,पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण अभियान कर समाज के हर वर्ग को प्रेरित करने का कार्य कर रही है। आप सभी इस पर अमल कर अपने अपने आसपास स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण, नशामुक्ति, पौधारोपण का कार्य कर और लोगों को जागरूक करने का कार्य करें।

इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या थनेश्वरी हरदेल,राजेंद्र साहू,टीनल हरदेल,नरेंद्र देशमुख,चितरंजन दुर्गा देशमुख, कार्तिक राम चंद्राकर,डेरहा देशमुख सुरेगॉंव से, टिकेंद्र हरदेल बालोद से,भागीरथी सिन्हा,दाऊलाल बघेल,श्वेता जैन, निकिता जयेश शिंगणे,रेमन कुंभकार, मनीष सारथी, देवराज पटेल,गौरव मानिकपुरी, शेखर साहू,प्रभात जायसवाल शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!