परस साहू बालोद
ग्राम अर्जुनी में आयोजित की गई मां भारती एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया एवं अतिथियों का स्वागत वन्दन किया गया, स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष कुलदीप साहू ने दिया इस बैठक को मंडल प्रभारी पवन सोनवर्षा, पूर्व जिला अध्यक्ष लेख रामसाहू, उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर ने भी ,बैठक को संबोधित किया, आभार व्यक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलशन साहू ने किया, बैठक की संचालन थानसिंह मंडावी ने किया, इस बैठक में मंडल प्रभारी सोनवर्षा ने संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों एवं विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर सार्थक चर्चा की गई
प्रधानमंत्री मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार की गई,इन ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करने का संकल्प लिया गया।
भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए संगठन की विचारधारा एवं जनसेवा के संकल्प को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है,हम सभी मिलकर विकसित भारत के निर्माण और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस बैठक में मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष पवन सोनवर्षा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष लेख राम साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहू, जिलापंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलशन साहू, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक थानसिंह मंडावी, जिला कार्यकारिणी सदस्य चेतन साहू, कृष्ण साहू,जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू, हेमलता देशलहरा, संध्या खरे, मण्डल उपाध्यक्ष प्रमोद पटेल, भूपेन्द्र निषाद, कुणाल कुर्रे, उमाशंकर नेताम,लेवन देशमुख, रीना देशमुख, देवेन्द्र सिन्हा, पुखराज निर्मलकर,डालसिंह मंडावी, खिलेन्द्र साहू, ललित साहू, हेमन्त साहू, पूनम साहू, घना राम साहू, हरि सिंह मौर्य, दिलेन्द्र साहू, राहुल शर्मा, नेमचंद साहू, घनश्याम ठाकुर, महेन्द्र साहू, धनेश चंद्राकर, भूपेन्द्र देवांगन, पुराणिक साहू, टिका राम साहू, भीष्म साहू, चिंटू बघेल, रेख राम साहू, दाऊ लाल साहू, हेमंत साहू सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

