परस साहू बालोद
दिनांक 7 जून 2026 को स्वदेशी जागरण मंच, स्वावलंबी भारत अभियान जिला बालोद द्वारा जिला स्तरीय विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन बालोद में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से कुल 108 कार्यकर्ताओं का पंजीयन हुआ,
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, भारतीय जनता पार्टी बालोद जिला अध्यक्ष चिमन देशमुख तथा दुर्ग से अजय तिवारी उपस्थित रहे। इस सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में दिव्या कलिहारी जी एवं स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह-संयोजक दिनेश पाटिल जी ने मार्गदर्शन प्रदान किया।स्वदेशी जागरण मंच की विकास यात्रा तथा स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं बाबू गेनू जी के जीवन एवं विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसी क्रम द्वितीय सत्र में “स्वावलंबी भारत अभियान” विषय पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय बसीनजी ने अपना उद्बोधन दिया। इस सत्र के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व सहसंयोजक सुरेन्द्र देशमुख रहे।
तृतीय सत्र “कार्यकर्ता और दायित्व” विषय पर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में दिनेश पाटिल जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, दायित्वबोध एवं राष्ट्र निर्माण में स्वदेशी विचार की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला जनपद सदस्य भानुमति साहू ने की। इस अवसर पर अजय तिवारी जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
तीनों सत्र अत्यंत उत्साह, ऊर्जा एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी जागरण मंच के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर दुर्ग से पोषण साहू संभाग प्रमुख,श्री मोहन bagul सह संयोजक दुर्ग जिला ‘ श्वेता कानोंजिया ,दुर्ग नगर महिला कार्य प्रमुख, चंद्रहास साहू, दानेश्वर प्रसाद साहू ,किशन लाल साहू, कामता प्रसाद साहू, जीवन लाल साहू ,रागिनी साहू सरिता साहू ,एकता गुरुपंच ललिता कौर, योगिता साहू एवम बड़ी संख्या में स्वदेशी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, स्वदेशी चिंतन एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु सामूहिक प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ!

