Skip to main content

PATRIKA24x7

जिला पंचायत सीईओ चंद्रवंशी ने की प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश।

परस साहू बालोद 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चन्द्रवंशी ने आज जनपद पंचायत कार्यालय गुण्डरदेही के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत समीक्षा आबंटित लक्ष्य के विरूद्ध में शासन की मंशानुसार लंबित आवासों को 30 जून 2026 तक पूर्ण कराये जाने के संबंध में गहन चर्चा करते हुए आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत 90 मानव दिवस सृजन की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु आवासों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण कराने तथा हितग्राहियों को इसके महत्व के संबंध में जागरूक करने के निर्देश भी दिये। बैठक में सीईओ जनपद पंचायत को ग्राम पंचायत बोड़ेना एवं कसौंदा के सचिव को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत जरवाय के सचिव द्वारा बिना किसी सूचना के अनुपस्थिति के चलते कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत भिलाई एवं ईरागुड़ा के द्वारा शत-प्रतिशत पूर्ण किये जाने पर उनकी सराहना की गई। बैठक में जनपद पंचायत सीईओ उमेश रात्रे, जिला पंचायत जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास प्रभात साहू, आवास समन्वयक चैन कुमार पटेल, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन प्रवीण ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा घनश्याम सिन्हा, विकासखण्ड समन्वयक नीलम चन्द्राकर, कार्यक्रम अधिकारी प्रतिज्ञा चन्द्राकर सहित जनपद पचंायत गुण्डरदेही अंतर्गत ग्राम पंचायतो के सचिव, रोजगार सहायक व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
–00–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!